रवि मोहन ने बताया कि भगवंत मान ने उन्हें दीनानगर विधानसभा हलके में पार्टी मजबूत करने के लिए सक्रिय होने को कहा है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का संदेश भी दिया। रवि मोहन के पार्टी में शामिल होने से 2027 के चुनाव से पहले दीनानगर की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी उन्हें कौन-सी संगठनात्मक जिम्मेदारी देती है, यह अभी साफ नहीं है।
जिला परिषद सदस्य भी रह चुके रवि मोहन
रवि मोहन अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी साथियों में गिने जाते रहे हैं। वह भोआ विधानसभा हलके के पूर्व इंचार्ज, जिला परिषद सदस्य और शिरोमणि अकाली दल के एससी विंग के संयुक्त सचिव रह चुके हैं।

पार्टी में एंट्री के बाद अब अगली जिम्मेदारी पर नजरें
रवि मोहन के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि पार्टी उन्हें दीनानगर में कौन सी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपती है। फिलहाल रवि मोहन ने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर अपने नए राजनीतिक सफर के संकेत दे दिए हैं।

