उसकी थार पर फायरिंग की गई, ईंट-पत्थर भी मारे गए। युवती की मां चिल्लाई- मारो इसे, इसकी लाश जानी चाहिए यहां से। युवक वहां किसी तरह जान बचाकर निकल गया था, लेकिन युवती ने नाराज होकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। हालांकि, युवती के भाई का कहना है कि युवक गली में आकर युवती को परेशान करता था।
दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान, जानिए किसने क्या कहा…
बॉयफ्रेंड ने ये बातें कहीं
घटना शिंगार सिनेमा रोड स्थित हरचरन नगर इलाके की है। लुधियाना में वामिका एंटरप्राइज (नट-बोल्ट फैक्ट्री) के मालिक दिव्यांशु बग्गा ने बताया कि 2 नवंबर को उसका जन्मदिन था। उसकी गर्लफ्रेंड रैना धीर ने उसे फोन कर गली में बुलाया था। रात करीब साढ़े 12 बजे वह जैसे ही वहां पहुंचा तो घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया।
दिव्यांशु के मुताबिक, यह हमला लड़की के भाई रोहन धीर ने अपनी मां सीमा रानी के कहने पर किया। मां ने साफ तौर पर कहा था कि इसे आज जिंदा मत जाने देना, यहां से इसकी लाश ही जानी चाहिए। 25 से 30 बदमाशों ने उसकी थार गाड़ी को घेरकर ईंट-पत्थर मारे और करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग की। हालांकि, फायरिंग से फटे टायरों के सहारे ही गाड़ी भगाकर युवक बचने में कामयाब रहा।



