बिना ट्यूशन, दिन में दुकान पर हाथ बंटाकर रात को जागकर की पढ़ाई; माता-पिता का नाम किया रोशन

जालंधर/सोनू छाबड़ा
जालंधर के ग्रीन मॉडल टाउन स्थित इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के छात्र गुरांश छाबड़ा ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर 12वीं कक्षा की परीक्षा में 92.6% अंक हासिल कर एक मिसाल कायम की है। गुरांश की इस शानदार सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता विकास छाबड़ा (संचालक, छाबड़ा जनरल स्टोर, सेंट्रल टाउन), माता शिखा छाबड़ा और छोटे भाई अयांश छाबड़ा ने गुरांश को इस गौरवमयी उपलब्धि पर बधाई देते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
पत्रकार से बातचीत के दौरान भावुक होते हुए पिता विकास छाबड़ा ने बताया कि उनके बेटे की यह सफलता बेहद खास है, क्योंकि गुरांश ने बिना किसी बाहरी ट्यूशन या कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि गुरांश दिन के समय दुकान के कामों में हाथ बंटाकर उनका सहारा बनता था, और फिर रात को जाग-जागकर पूरी लगन के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करता था। गुरांश के पिता ने गर्व से कहा, “मेरे बेटे की दिन-रात की कड़ी मेहनत का नतीजा आज सबके सामने है। उसने विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद 92.6% नंबर लाकर न केवल हमारा, बल्कि पूरे छाबड़ा परिवार का नाम समाज में रोशन कर दिया है।” गुरांश की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो बिना महंगे कोचिंग संस्थानों के भी ऊंचे मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment