चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा है कि सूबे के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी आर्थिक बोझ के मुफ्त, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया करवाना उनकी सरकार का मुख्य संकल्प है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘तंदुरुस्त पंजाब’ के सपने को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है और इसी कड़ी में अब सरकारी के साथ-साथ निजी (प्राइवेट) अस्पतालों में भी लोगों का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आम जनता की सेहत की सुरक्षा उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है, ताकि पैसे की कमी के कारण राज्य का कोई भी व्यक्ति बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से वंचित न रहे।



