पाकिस्तानी गैम्बलिंग ऐप से जुड़ा है मामला : मल्लिका शेरावत और पूजा बनर्जी को ईडी ने भेजा समन

- Advertisement -
Punjab Government

Gambling App Case: गैम्बलिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ईडी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी को समन भेजा है। अभिनेत्रियों ने अपने पूछताछ में जवाब भी दिए हैं।

Gambling App Case: ईडी ने एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी को तलब किया जिसको लेकर उनसे पूछताछ की गई है। मामला एक मैजिकविन नामक गैम्बलिंग ऐप से जुड़ा है जिसकों लेकर ईडी ने दोनों एक्ट्रेस को समन भेजा।

अधिकारियों के मुताबिक, मैजिकविन पाकिस्तानी नागरिकों के स्वामित्व वाली एक सट्टेबाजी वेबसाइट है जिसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में ईडी ने दोनों अभिनेत्रियों से पूछताछ की और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए हैं।

दोनों एक्ट्रेस पर ये हैं आरोप

बताया जा रहा है कि सट्टेबाजी से जुड़ी वेबसाइट मैजिकविन मेन्स टी20 विश्व कप मैचों का ‘अवैध’ प्रसारण करती   है। मल्लिका शेरावत और पूजा बनर्जी ने इस सट्टेबाजी वेबसाइट का एड किया था, जिसको लेकर ईडी ने उनपर   एक्शन लिया और बयान के लिए समन भेजा। हालांकि बात सामने आई है कि दोनों अभिनेत्रियां इस मामले में आरोपी नहीं है। मल्लिका ने इस मामले में ईमेल के जरिए अपना बयान दर्ज कराया है,  जबकि पूजा बनर्जी ईडी के अहमदाबाद स्थित ऑफिस में पूछताछ में शामिल हुई थीं।

प्रवर्तन निदेशालय ने मैजिकविन के खिलाफ जांच के तहत पिछले हफ्ते दिल्ली, मुंबई और पुणे में नए सिरे से छापेमारी की थी और इसमें जुड़े लोगों से संपर्क किया था।

क्या है गैम्बलिंग ऐप से जुड़ा मामला?

आरोप है कि मैजिकविन नामक की ऐप गैरकानूनी तरीके से मेन्स T20 वर्ल्ड कप का प्रसारण कर रही है जिसके जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी भी की गई। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सामने आया कि ये गेमिंग वेबसाइट एक पाकिस्तानी मूल के नागरिक की है और और कुछ भारतीय दुबई से इसका ऑपरेशन कर रहे थे। जांच में वेबसाइट पर अन्य देशों के साथ ऑनलाइन सट्टेबाजी के रिकॉर्ड सामने आए थे।

Share This Article
Leave a comment