सैफ अली खान पर हमले का आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने कबूला अपना गुनाह

- Advertisement -
Punjab Government

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हमले का आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मोहम्मद शरीफुल इस्लाम बांग्लादेश से है।

सैफ अली खान पर अटैक मामले में हर दिन नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं. पुलिस ने कुछ दिन पहले ही आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने सैफ के घर पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया था। पुलिस ने सैफ पर जिस चाकू से हमला किया था उसका तीसरा टुकड़ा भी बरामद कर लिया है।

आरोपी का कबूलनामा

अब इस केस में बड़ा अपडेट आया है। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस सूत्रों से बड़ी जानकारी मिली है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान सैफ अली खान पर हमला करने की बात कबूली है। किसी भी मामले में आरोपी के कबूलनामे की बड़ी अहमियत होती है।

आरोपी के पिता ने किए ये खुलासे

मोहम्मद शरीफुल शहजाद के पिता का नाम मोहम्मद रूहुल आमीन है। मोहम्मद रूहुल आमीन ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले हफ्ते शुक्रवार को बेटे से बात की थी। मोहम्मद रूहुल आमीन ने बताया कि उनका बेटा कोई दस्तावेज लेकर इंडिया नहीं आया था। मोहम्मद शरीफुल शहजाद बाइक चलाने का काम करता था। उसने कभी भी कुश्ती नहीं की। बता दें कि 15 जनवरी को आधी रात में सैफ अली खान के घर पर आरोपी घुस आया था ।वो चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था। आरोपी की सैफ अली खान के साथ हाथापाई हुई थी। इस दौरान सैफ अली खान घायल हो गए। सैफ अली खान पर 6 वार हुए थे। आरोपी हमला करके भाग गया था।

इसके बाद सैफ को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। सैफ अली खान की वहां पर सर्जरी हुई। सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास एक चाकू घुस गया था। हालांकि, अब सैफ अली खान ठीक हैं। मंगलवार को वो डिस्चार्ज हो गए।

Share This Article
Leave a comment