हिमानी का कत्ल करने वाले सचिन ने किए कई खुलासे…

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सचिन पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। सचिन ने पुलिस को बताया कि हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की गई थी। उसने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं।

नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या करने वाला बहादुरगढ़ का सचिन (30) गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा के रोहतक की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। सचिन को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बहादुरगढ़ के नजदीकी के गांव खैरपुर का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में सचिन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि सचिन ने अब तक पुलिस के सामने क्या-क्या खुलासे किए हैं।
पुलिस ने कातिल सचिन के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद कर ली गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में कातिल सचिन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सचिन ने पुलिस को बताया कि हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की गई थी। हत्या के बाद वह अपनी दुकान पर गया। इसके बाद वापस हिमानी के घर आया।
Himani Narwal Murder News Who Is Sachin, Killer of Himani Shocking Revelations Know Details in Hindi

 

फिर हिमानी का शव सूटकेस में डाला। सूटकेस को पहले रिक्शा फिर बस से सांपला स्टैंड पर ले गया। यहां उसने सूटकेस को फेंक दिया और फरार हो गया।  आरोपी सचिन कांग्रेस नेता हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।
Himani Narwal Murder News Who Is Sachin, Killer of Himani Shocking Revelations Know Details in Hindi

 

सचिन ने खुद को हिमानी का ब्वॉयफ्रेंड भी बताया है। हरियाणा पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि हिमानी और सचिन एक दूसरे को करीबन एक साल से जानते थे। सचिन हिमानी से मिलने उसके घर भी जाता था और वहां रुकता था।
सचिन ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच संबंध भी बने। हिमानी ने संबंधों की वीडियो बना ली थी। हिमानी वीडियो के जरिए सचिन को ब्लैकमेल कर रही थी। हिमानी को कई लाख रुपये देने की बात भी सामने आ रही है। आरोपी यह भी बताया कि दो मार्च को निकाय चुनाव होने थे, उससे पहले हिमानी ने उसे अपने घर बुलाया था।

Share This Article
Leave a comment