कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सचिन पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। सचिन ने पुलिस को बताया कि हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की गई थी। उसने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं।
नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या करने वाला बहादुरगढ़ का सचिन (30) गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा के रोहतक की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। सचिन को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बहादुरगढ़ के नजदीकी के गांव खैरपुर का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में सचिन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि सचिन ने अब तक पुलिस के सामने क्या-क्या खुलासे किए हैं।
हिमानी सचिन से रुपये मांग रही थी, सचिन ने उसे काफी समझाया, लेकिन हिमानी नहीं मनी। इस पर उसने घर में मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।
माता-पिता से अलग रहता है सचिन
सचिन कणोंदा गांव में मोबाइल रिपेयरिंग शॉप चलाता है। एक साल पहले उसने दिल्ली के नांगलोई में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की थी। आरोपी सचिन एक ही घर में माता-पिता से अलग पत्नी बच्चों के साथ रहता है। हालांकि वह अपने मां बाप का इकलौता बेटा है। उसकी एक छोटी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।
ये था मामला
रोहतक के सांपला कस्बे के बस स्टैंड पर एक सूटकेस में एक मार्च की सुबह कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का शव मिला था। राहगीरों की नजर जब सूटकेस पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सूटकेस को खोला।
