जालंधर के सबसे प्रमुख बाजारों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा

- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर। जालंधर के सबसे प्रमुख बाजारों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें अटारी बाजार, पंजपीर बाजार, रस्ता मोहल्ला, बर्तन बाजार, भगत सिंह चौक, प्रताप बाग मार्केट और अन्य आस-पास के बाजारों में 6 दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

यह जानकारी होलसेल शू मर्चेंट एसोसिएशन ने साझा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दविंदर सिंह मनचंदा ने कहा – उक्त बाजार 23 जून से 28 जून तक बंद रहेंगे। उक्त बाजारों में चप्पल और जूतों की सभी दुकानें गर्मियों की छुट्टियों के कारण बंद रहेंगी। यह फैसला एसोसिएशन के सदस्यों की सहमति के बाद लिया गया है।

Share This Article
Leave a comment