अमृतसर हाईवे पर बिना ड्राइवर दौड़ा ऑयल टैंकर

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर। जालंधर में अमृतसर हाईवे पर स्थित इंडियन ऑयल के डिपो के पास सर्विस लेन पर खड़ा एक ऑयल वाला ट्रक (टैंकर) अपने आप चलने लगा और करीब 150 मीटर तक दौड़ता रहा।

150 मीटर के रास्ते में आसपास के लोगों ने ऑयल वाला ट्रक (टैंकर) से साइड होकर अपनी जान बचाई। इस दौरान सर्विस लेन में खड़े कई वाहनों को ट्रक ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

ट्रक कैसे स्टार्ट हुआ, इस बारे में कोई जानकारी नहीं

एक्सीडेंट के बाद रुके ट्रक की फोटो। - Dainik Bhaskar

क्षतिग्रस्त हुई एक्टिवा।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक कैसे स्टार्ट हुआ, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मगर उक्त ट्रक सर्विस लेन पर स्थित एक ढाबे के बाहर तब रुका, जब वह एक एक्टिवा और स्कूटर से जा भिड़ा। साथ ही इस दौरान बिजली के खंभे को भी नुकसान पहुंचा। घटना में ढाबा संचालक का भी काफी नुकसान हुआ है।

हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आईं है। हालांकि जब ट्रक चालक ने अपना ट्रक खुद ब खुद चलते देखा तो तुरंत उसके पीछे भागा। घटना के बारे में पता चलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Share This Article
Leave a comment