सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में शर्मनाक घटना: पुजारी और सुरक्षा कर्मी के बीच जमकर हाथापाई, CCTV में कैद हुआ मामला

- Advertisement -
Punjab Government

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहाँ माता श्री चिंतपूर्णी के गर्भगृह में सुरक्षा कर्मी और पुजारी आपस में भिड़ गए और इस दौरान दोनों में जमकर हाथापाई  भी हुई। यह शर्मनाक घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिस समय यह घटना हुई उस समय सैंकड़ों श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक हो रहे थे और श्रद्धालुओं के सामने घटीं हुए इस पूरे मामले श्रद्धालुओं के बीच भी एक गलत संदेश गया है।

वहीँ मामले की सूचना मिलते ही मंदिर न्यास के आयुक्त एवं डीसी ऊना जतिन लाल ने एसडीएम अंब को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश दे दिए है। गौरतलब है कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ है।  जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर मंदिर में दर्शन को लेकर भारी भीड़ थी। इसी दौरान गर्भगृह के भीतर प्रवेश और व्यवस्था को लेकर पुजारी और सुरक्षा कर्मी के बीच बहस छिड़ गई। दोनों पक्षों में कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया और हाथापाई तक बात पहुँच गई।

इसी हाथापाई के बीच सुरक्षा कर्मी के धक्के से पुजारी माता श्री चिंतपूर्णी की पावन पिंडी के ऊपर लगे छत्र से जा टकराया। मामला बिगड़ता देख मंदिर में मौजूद पुजारियों ने बीचबचाव करते हुए मामले को शांत किया। लेकिन यह शर्मनाक घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

Share This Article
Leave a comment