कई लोग खुन्नस निकाल रहे हैं-SHO भूषण कुमार
भूषण कुमार ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने अपने एरिया में चिट्टे का काम बंद करवा दिया है। कई लोगों के नाजायज धंधे भी रुकवा दिए हैं। कई लोग इस बात की खुन्नस निकाल रहे हैं। मेरी रिकॉर्डिंग में ये क्यों नहीं सुनाया गया कि मैं उन पीडि़ताओं को पुत्त-पुत्त कहकर बुला रहा हूं। मैं भी एक बेटी का बाप हूं। SHO बोला- अगर मैंने गलत काम किया है। मेरा कसूर है तो सजा दी जाए। हर तरफ कैमरे लगे हैं। जब चाहे चेक करवा लो।
SHO ने वीडियो में कहीं अहम बातें
पीड़ित मेरे पास आए थे, सारी बात लोगों के सामने हुईः मैं 1988 में पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ। अभी फिल्लौर में एसएचओ के पद पर रहा। ये जो कामरेड जरनैल सिंह है, वो पार्टी से निकाला गया है। इन्होंने गिरोह बना रखा है। इनको लोगों को ठगने वाली पार्टी नाम रखना चाहिए था। ये पीड़ितों की टारगेट करते हैं। उनसे मिलते हैं और साजिश रचकर दूसरे को परेशान कर पैसे ठग लेते हैं। जिस लड़की के बारे में ये लोग इल्जाम लगा रहे हैं। वो लड़की मेरे पास 24 अगस्त को आई थी। मैंने सारी बात सुनी। मुझे बताया कि गया की बेटी के साथ रेप हुआ है। मैंने कहा था कि ये मामला पॉस्को में दर्ज होगा। गांव के लोग भी साथ थे। मैंने सबके सामने बात की है।
लड़की का पिता चाहता था दोनों की शादी हो जाएः लड़की के पिता ने बताया कि पड़ोसी लड़के ने रेप किया है। हम चाहते हैं कि लड़की की उस लड़के के साथ गौना हो जाए और वो लड़की के नाम जमीन और मकान कर दें। दूसरी पार्टी इस पर नहीं मानी। इसके अगले दिन पीड़िता का पक्ष फिर आया और लेडी कॉन्स्टेबल को बयान लिखवाया। मुझ पर जो इल्जाम लगाया कि मैंने पीड़िता की मां की छाती पर हाथ फेरा वो गलत है। मैंने 38 साल की नौकरी की। हर जगह कैमरे लगे हैं। कोई भी इनको चैक कर सकता है। मैं गलत हूं तो मुझ पर कार्रवाई करें।
गैंग तैयार कर पैसा लूटना इनका कामः कार्रवाई के बाद मैं परेशान हो गया। घर भी जाना कम कर दिया। मेरा छोटा बेटा जरनैल सिंह के घर गया और इस तरह न करने की बात कही। बेटे ने कहा कि जरनैल सिंह बैठकर बात करना चाहते हैं। मैं आया तो मुझे यहां एक पुल के नीचे ले गए और मोबाइल साइड में रखवा लिए। हमें एक करोड़ रुपए दे दो। हम इस मामले को डील कर लेंगे। मैंने मना किया तो 70 लाख फिर 50 लाख पर आ गए। पैसा न दिया तो वीडियो वायरल कर दिए। इन्होंने इसके बाद फोन कर फिर मिलने के लिए बुलाया।
पाकिस्तान से आई थ्रेट कालः मुझे इसके बाद पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का थ्रेट काल आया। उसने कहा कि मैंने बड़े-बड़े सुधार दिए। पंजाब में बम कांड भी करवा चुके हैं। इसका मतलब ये है कि जरनैल सिंह के पाकिस्तान में एजेंसियों के साथ संबंध हैं। इस गिरोह में एक राम जी नामक आदमी है। इसके गांव में हमारी पुलिस चौकी है।
इसके खिलाफ कई क्रिमिनल मामले दर्ज हैं। ये चिट्टे का कारोबार भी करते हैं। इन्होंने यहां से चौकी हटवाने के लिए हाईकोर्ट में रिट भी की थी। मैंने हाईकोर्ट में पेश होकर पूरी कहानी बताई थी।

जरनैल सिंह ने कहा-मुझे जान का खतरा, एसएचओ के आरोप बेबुनियाद
ये सब आरोप बे बुनियाद हैं। झूठे आरोप लगा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। हम नशों के खिलाफ हैं। इसमें कोई भी तथ्य सही नहीं हैं। हम तो खुद नशों के खिलाफ हैं। पाकिस्तान से जो कॉल आ रहे हैं। ये खुद करवा रहे हैं। लोक इंसाफ मंच हिंदू-सिख एकता का प्रतीक है।
होशियारपुर में बच्चे के कत्ल का मामला सबसे पहले हमने उठाया था। इसके बाद किसी ने मेरा नाम गलत उछाल दिया। कुछ निहंग जत्थेबंदियों को ये संदेश पहुंचा दिया कि मैं पंजाब में प्रवासियों के पक्ष में हूं। इसके बाद मुझे सोधा लगाने की धमकियां आने लगीं। एसएचओ के मामले के बाद तो और भी खतरा बढ़ गया है। मैं पुलिस कमिश्नर से मिलकर सुरक्षा की मांग करुंगा। ये लोग कुछ भी करवा सकते हैं।
