जालंधर । जालंधर के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर ट्रैक्टर-ऑटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाएं सीरियस हैं। इन्हें फर्स्ट एड के बाद लुधियाना रेफर किया गया है। ऑटो सवार परिवार लुधियाना का रहने वाला है और नकोदर में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने आया था। हादसे के वक्त ये लोग वापसी में लुधियाना जा रहे थे कि ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए।

हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ऑटो सवार शिव शंकर ने बताया कि वह 8 लोग हैं और सभी लुधियाना के रहने वाले हैं। अपने परिवार के साथ नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह से माथा टेककर वापस आ रहे थे। अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी तरफ आकर ऑटो से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उनको संभलने का मौका तक नहीं मिला।

एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त आटो।
घायलों को लोगों ने फिल्लौर अस्पताल पहुंचाया
हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया। घायलों में 2 महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लुधियाना के अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ ऑटो, इसी में 8 लोग सवार थे।

ट्रैक्टर-ट्राली जिससे ऑटो टकराया।

हादसे में घायल महिला

हादसे में घायल हुए बच्चे को पानी पिलाता उनका रिश्तेदार।

घायलों को फिल्लौर के सिविल अस्पताल लेकर आते लोग।

फिल्लौर-नूरमहल रोड पर हादसे के बाद घायलों की मदद करने के लिए पहुंचे लोग।
