

जुझार सिंह ने पोस्ट में कहा-
आज मेरा सपना पूरा हुआ। अब मैं पहला पावर स्लैप इंडियन चैंपियन बन गया हूं।

जुझार ने रशियन कंपीटिटर को एक थप्पड़ में हिलाया 24 अक्तूबर को दुबई में हुए कंपीटिशन में अपने रशियन कंपीटिटर को तीसरे राउंड में एक थप्पड़ में हिला दिया। इससे पहले जुझार और ग्लुशका के बीच टॉस हुआ। टॉस ग्लुशका ने जीता और पहला थप्पड़ जुझार को जड़ा। इसमें जुझार एक स्टैप पीछे हटा। इसके बाद जुझार ने ग्लुशका को थप्पड़ जड़ा, लेकिन ग्लुशका हिला नहीं। पहले राउंड में जुझार को 9 तो ग्लुशका तो 10 पॉइंट मिले।
दूसरे राउंड में ग्लुशका के थप्पड़ पर जुझार की आंख में चोट लग गई और ग्लुशका का थप्पड़ फाउल गिना गया। तीसरे राउंड में ग्लुशका ने जुझार को थप्पड़ जड़ा लेकिन जुझार हिला नहीं। इस पर उसे 10 पॉइंट मिले। तीसरे राउंड के अंतिम थप्पड़ में जुझार के थप्पड़ ने ग्लुशका को बुरी तरह हिला दिया। इससे जुझार को कुल 29 और ग्लुशका को 27 पॉइंट मिले।
आंख में चोट पर मूछों को ताव दिया, बोला- छोड़ूंगा नहीं
दूसरे राउंड में ग्लुशका के थप्पड़ पर जुझार की आंख में चोट आ गई। इस पर जुझार के कोच ने रूमाल से उसकी आंख पर मरहम लगाई। कोच ने कहा कि कोई बात नहीं, तुम पंजाबी हो। इस पर जुझार ने मूंछों पर ताव देते हुए पंजाब में कहा- दसदा मैं तैनूं (मैं तुम्हें छोड़ूंगा नहीं, अभी बताता हूं)।
मूसेवाला स्टाइल में पट्ट पर थापी मारी
जैसे ही जुझार की जीत अनाउंस हुई और रेफरी ने हाथ उठाया तो जुझार स्टेज पर ही भंगड़ा के स्टैप करने लगे। जुझार ने एक बार फिर मूंछों को ऊपर उठाते हुए कहा-पंजाबी आ गए ओए। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में पट्ट पर थापी मारी।
देखें कंपीटिशन के टॉप मूवमेंट



