जालंधर, 14 दिसंबर: ज़िला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुए, जिसमें कुल 44.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह जानकारी उपायुक्त जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधों के बीच मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हुई। मतदान प्रतिशत की बात करें तो जालंधर ईस्ट में 43.93 प्रतिशत, आदमपुर में 44.04 प्रतिशत, भोगपुर में 46.13 प्रतिशत, जालंधर वेस्ट में 43.57 प्रतिशत, लोहियां खास में सर्वाधिक 52.69 प्रतिशत, मेहतपुर में 45.76 प्रतिशत, नूरमहल में 48.84 प्रतिशत, फिल्लौर में 41.45 प्रतिशत, शाहकोट में 49.06 प्रतिशत, रुरका कलां में 43.76 प्रतिशत तथा नकोदर में 45.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उपायुक्त ने चुनाव प्रक्रिया के सफल आयोजन के लिए मतदाताओं, मतदान कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, उम्मीदवारों और विभिन्न राजनीतिक दलों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से जिले में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। डॉ. अग्रवाल ने आगे बताया कि मतगणना 17 दिसंबर 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

