गुरदासपुर में इमिग्रेशन सेंटर पर फायरिंग, फिरौती न मिलने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, दहशत का माहौल**

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :- गुरदासपुर में इमिग्रेशन सेंटर को निशाना बनाकर की गई फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरौती की मांग पूरी न होने पर बदमाशों ने इमिग्रेशन सेंटर पर गोलियां चलाईं। यह घटना गुरदासपुर के इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट स्कीम नंबर-7 और न्यू बस स्टैंड मार्केट क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जैनथ इमिग्रेशन सेंटर के बाहर हमलावरों ने 5 से 6 राउंड फायर किए, जिनमें से पांच गोलियां सेंटर के शटर में लगीं जबकि एक गोली कांच में जा धंसी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं शहर में लगातार हो रही बड़ी आपराधिक घटनाओं को लेकर आम लोगों में भय बढ़ता जा रहा है और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गुरुवार देर रात भी सी-हब इमिग्रेशन सेंटर पर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने फायरिंग की थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Share This Article
Leave a comment