युद्ध नशे के विरुद्ध”के तहत जालंधर में बड़ी कार्रवाई: राजन नगर में ड्रग तस्कर की अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त

जालंधर, 6 जनवरी: पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘“युद्ध नशे के विरुद्ध”के तहत जालंधर में आज एक और कड़ा कदम उठाया गया। राजन नगर क्षेत्र में एक कुख्यात ड्रग तस्कर से जुड़े अवैध निर्माण को जालंधर नगर निगम द्वारा कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से ध्वस्त किया गया। यह संयुक्त कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों और एडीसीपी-2 हरिंदर सिंह गिल के आदेशों पर की गई, जिसकी व्यक्तिगत निगरानी एसीपी वेस्ट अतिश भाटिया ने की। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अवैध निर्माण राजन नगर निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ बाबा का था, जो एक कुख्यात ड्रग तस्कर है। आरोपी के खिलाफ अब तक कुल 14 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 5 मामले एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कमिश्नरेट जालंधर क्षेत्र में नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment