इस बार वसंत पंचमी पर विष योग, इन राशियों के लिए दिन रहेगा भारी

सिद्ध मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी जालंधर के संस्थापक नवजीत भारद्वाज जी ने बताया कि पंचांग के मुताबिक, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी पड़ती है। इस वर्ष 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी है। शास्त्रों के मुताबिक, यह तिथि ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन देवी की पूजा-अर्चना करने से साधक की कला-कौशल में निखार और करियर में सफलता के योग बनते हैं। वहीं इस बार वसंत पंचमी ज्योतिष दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण रहने वाली हैं। दरअसल, 23 जनवरी 2026 को मीन राशि में शनि और चंद्रमा की युति होगी, जिससे विष योग का निर्माण हो रहा है। यह योग कुछ राशियों की समस्याएं बढ़ा सकता है। ऐसे में आइए इन राशियों के नाम और इस योग के नकारात्मक प्रभाव से बचाव के उपायों को भी जानते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों की नौकरी में समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखने की आवश्यकता रहने वाली हैं। इस दौरान धन से जुड़ी समस्याएं झेलनी भी पड़ सकती हैं। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में दिक्कत भी आ सकती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को नारियल और पीली चुनरी चढ़ाएं। इससे सभी तरह की नकारात्मकताओं का प्रभाव कम होता है।

सिंह राशि

आपके मन में नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है। इस समय आप उतावलेपन से बचें और किसी भी तरह का दिखावा न करें। कार्यों में आ रही रुकावटें आपको परेशान करेंगी और नए लोगों के साथ भी थोड़ी अनबन हो सकती हैं। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर रहेगा। पुरानी बातों का भार मन पर रहेगा, जिस कारण तनाव महसूस करेंगे। हालांकि, आप वसंत पंचमी पर ॐ सरस्वती नमो नमः। मंत्र का 108 बार उच्चारण करें। यह उपाय सभी तरह की समस्याएं समाप्त कर सकता है।

वृश्चिक राशि

आपके लिए समय कठिनाइयों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से अनबन हो सकती हैं। पारिवारिक और प्रेम संबंधी मामलों को धैर्यपूर्वक सुलझाएं। अचानक से बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण बजट बिगड़ सकता है। इसके अलावा प्रेम-प्रसंग में किसी बात को लेकर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हालांकि, आप वसंत पंचमी पर पीली चीजों का दान करें। यह शुभ होता है और इससे सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं।

Share This Article
Leave a comment