महिलाओं के पर्स तक की तलाशी ली। इस मौके पर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की। इस दौरान स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर की अगुवाई में पुलिस मुलाजिमों ने सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन पर सर्च की।

पुलिस ने तलाशी ली, डॉग स्क्वायड कीटीमें भी साथ रहीं
अभियान के दौरान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एसपी हरिंदर सिंह गिल भी मौजूद रहे। एसपी गिल ने जांच के लिए अलग-अलग टीमें तैनात करने के निर्देश दिए। डॉग स्क्वॉयड की टीमें भी सर्च ऑपरेशन में शामिल रहीं। पुलिस ने बेंचों पर रखे लावारिस बैग्स की तलाशी ली और यात्रियों से पूछताछ की।
गैंगस्टरों-नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम: स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर
स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत राज्य भर में गैंगस्टरों, नशा तस्करों और उनके सहयोगियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसी कड़ी में जालंधर में कई स्थानों पर रेड की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जानकारी दी कि संदिग्ध इलाकों में छापेमारी के दौरान 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। शहर के अंदरूनी और बाहरी इलाकों में विशेष नाकेबंदी भी की गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान अगले तीन दिनों तक लगातार जारी रहेगा।