भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी में तेज उछाल

- Advertisement -
Punjab Government

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद वैश्विक तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी में लगभग 300 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई। सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया।

 

 

मार्च 02, नई दिल्ली:- ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद वैश्विक तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी में लगभग 300 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई।

 

वहीं सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया। सोना करीब 5,000 रुपये तक महंगा हो गया, वहीं चांदी में भी लगभग 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।

 

वैश्विक बाजारों की बात करें तो सोमवार को वॉल स्ट्रीट के फ्यूचर्स में भी भारी गिरावट देखी गई। डॉव फ्यूचर्स में करीब 550 अंकों की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक और एसएंडपी 500 के फ्यूचर्स भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। वैश्विक अनिश्चितता के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

 

Share This Article
Leave a comment