जालंधर में विजिलेंस का एक्शन: ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 8 हजार रुपए बरामद

जालंधर थाना-2 के ASI गोपाल जिनको 8 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
जालंधर- जालंधर के थाना नंबर-2 में रेड कर विजिलेंस ने ASI को रिश्वत लेते पकड़ा। विजिलेंस टीम ने बताया कि ASI के बारे में किसी पीड़ित ने शिकायत दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने ASI को 8 हजार रुपए रिश्वत मनी के साथ अरेस्ट कर लिया। ASI की पहचान गोपाल के रूप में हुई है।

विजिलेंस टीम ने बताया कि गोपाल पीड़ित को धमकी दे रहा था कि तुम्हें किसी केस में फंसा देंगे। आरोपी ने ऐसा न करने के लिए कहा तो ASI ने इसके बदलने में 8 हजार रुपए मांगे। इसकी शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस को दी। इस पर जाल बिछाकर टीम ने ASI को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

थाने का रिकॉर्ड खंगाल रही विजिलेंस टीम

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि ASI के खिलाफ ये कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत की गई है। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले संबंधी थाना 2 से रिकॉर्ड हासिल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ASI की गिरफ्तारी के बाद थाने में हंगामा भी हुआ, लेकिन विजिलेंस टीम ने किसी की एक नहीं सुनी और ASI को अपने साथ ले गई।

Share This Article
Leave a comment