पंजाब की सियासत में हलचल तेज : 15 नवंबर से पहले जारी हो सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर : पंजाब में 2027 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी 15 नवंबर से पहले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इसको लेकर कल दिल्ली में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अगुआई में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है।
जिसमें CM भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।  वहीं, गठबंधन की चर्चाओं के बीच भाजपा ने अकाली दल को झटका दिया। प्रधान केवल ढिल्लो की मौजूदगी में मोहाली के खरड़ से अकाली दल के बीसी विंग के प्रधान चौधरी श्यामलाल गुरूवार को भाजपा में शामिल हो गए।

वहीं सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे ने 5 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगे हैं। पंजाब में 15 दिसंबर के बाद किसी भी टाइम चुनाव आचार संहिता लग सकती है। इसके बाद फरवरी में वोटिंग कराई जा सकती है। सरकार का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है।

Share This Article
Leave a comment