जालंधर में सीएम भगवंत मान ने की गौ सेवकों के साथ बैठक; परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा बोले- ‘पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है सरकार’

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर दौरे के दौरान गौ सेवा आयोग और राज्य की विभिन्न गौशालाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में गौ संरक्षण, गौशालाओं के प्रबंधन और गौ सेवकों के समक्ष आ रही जमीनी मुश्किलों को विस्तार से सुना।

बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गौ धन के रखरखाव, चारे और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर गौशाला प्रबंधकों से सीधी चर्चा की है। उन्होंने कहा कि सरकार गौ संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इन मुद्दों के स्थायी समाधान के लिए आगामी 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ में गौ सेवा आयोग तथा गौशाला प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष विस्तृत बैठक बुलाई गई है, जिसमें नीतिगत फैसले लेकर समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाएगा।

इसी दौरान मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में परविंदर सिंह झोटा के परिवार और संघर्ष कमेटी के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार इंसाफ दिलाने के लिए पूरी तरह गंभीर है और उन्होंने पीड़ित परिवार व संघर्ष कमेटी से अपील की कि वे स्थानीय प्रशासन के साथ बातचीत की मेज पर आएं और अपनी मांगें रखें ताकि कानूनी व प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article
Leave a comment