लुधियाना में इन्फ्लुएंसर ‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति की सरेराह पिटाई, गली में दौड़ाकर फाड़े कपड़े

- Advertisement -
Punjab Government

लुधियाना– लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति की पिटाई कर दी गई। उन्हें गली में दौड़ाया गया। उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।

रंजीत ने अपने देवर-देवरानी और बच्चों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इंसाफ के लिए पीड़ित परिवार लुधियाना के पुलिस कमिश्नर (CP) के सामने पेश हुआ है और लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। CP को दी गई शिकायत के मुताबिक यह पूरा विवाद 27 अक्टूबर सुबह करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच शुरू हुआ था।

सीसीटीवी में परिवार के सदस्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर के पति के साथ मारपीट और कपड़े उतारते दिखे। - Dainik Bhaskarसीसीटीवी में परिवार के सदस्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर के पति के साथ मारपीट और कपड़े उतारते दिखे।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर और उनके पति जानकारी देते हुए।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर और उनके पति जानकारी देते हुए।

अब पूरा मामला पढ़िए…

  • कपड़े फाड़े, गली में दौड़ाया: रंजीत ने बताया कि देवर सुरिंदरपाल, उसकी पत्नी करमजीत कौर और बेटों मुनीष हंस व गगन हंस ने बिना किसी वजह झगड़ा शुरू किया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए। इस दौरान पति के कपड़े फाड़े गए। उन्हें गली में दौड़ाया गया और बेरहमी से पीटा गया।
  • घर से बाहर निकाला. धमकी दी: मारपीट के बाद आरोपियों ने घर को अंदर से लॉक कर लिया और उन्हें उनके ही घर से बेघर कर दिया। इसके अलावा उन्हें घर खाली न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
  • नशे में करते हैं झगड़ा: रंजीत की बेटी शिवानी हंस ने कहा कि ये लोग अकसर नशे में आकर घर में डर का माहौल बनाते हैं और झगड़ा करते हैं।
  • पुलिस पर लापरवाही का आरोप: शिवानी ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन मोती नगर में शिकायत दी थी, लेकिन किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी उन्हें लगातार धमका रहे हैं कि पुलिस में उनकी अच्छी जान-पहचान है और पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
  • सीपी दफ्तर पहुंचा परिवार: उन्होंने बताया कि थाने में सुनवाई न होने के बाद आखिरकार वह इंसाफ मांगने CP के सामने पेश हुए और मांग की कि आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए और परिवार को सुरक्षा दी जाए।

SHO बोले- दोनों पक्षों को थाने बुलाया मोती नगर थाना के SHO जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत बरामद हुई है। दोनों पक्षों को कल थाने बुलाया गया है। विवाद सुनने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment