अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरहद पार व मध्य प्रदेश से हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर ब्यूरो— अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सरहद पार और मध्य प्रदेश आधारित अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह पिस्तौल बरामद किए हैं, जिनमें एक PX5 .30 बोर, तीन .32 बोर और दो .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। इसके साथ ही 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार हासिल करते थे और सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे। इसके जरिए सरहद पार से हथियारों की तस्करी कर पंजाब भर में आपराधिक तत्वों को सप्लाई किया जाता था। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं ताकि पूरे गिरोह का सफाया किया जा सके। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार तस्करी, संगठित अपराध और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी तथा सुरक्षित पंजाब के लिए कड़े कदम उठाए जाते रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment