विराट कोहली-अनुष्का शर्मा पहुंचे प्रेमानंदजी के आश्रम: विराट, अनुष्का का हाथ थामकर कीचड़ में नंगे पैर चलते नजर आए; दोनों करीब 1 घंटे तक आश्रम में रहे

मथुराविराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों बुधवार तड़के 4 बजे महाराजजी के नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था। विराट, अनुष्का का हाथ थामकर कीचड़ में चलते नजर आए।

प्रेमानंदजी के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। दोनों करीब 1 घंटे तक आश्रम में रहे। बाहर आए तो विराट के माथे पर चंदन का टीका और हाथ में प्रसाद था। फिर कार से दोनों आश्रम से 15 किमी. दूर महाराजजी के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। उनके दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

विराट और अनुष्का ने इससे पहले IPL जीतने के बाद 2 जून को संत प्रेमानंद के दर्शन किए थे। दोनों 2 घंटे तक आश्रम में रहे थे। माथे पर चंदन, त्रिपुंड और हाथ में एक किताब लेकर बाहर आए थे।

विराट-अनुष्का की तस्वीरें…

वृंदावन में विराट और अनुष्का को देखकर फैंस में तस्वीरें खींचने की होड़ मच गई। महाराजजी के शिष्यों और सुरक्षाकर्मियों ने किसी को पास नहीं आने दिया।
वृंदावन में विराट और अनुष्का को देखकर फैंस में तस्वीरें खींचने की होड़ मच गई। महाराजजी के शिष्यों और सुरक्षाकर्मियों ने किसी को पास नहीं आने दिया।विराट और अनुष्का ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। उन्होंने भक्तों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
विराट और अनुष्का ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
विराट और अनुष्का ने माथे पर चंदन का टीका लगा रखा था।
विराट और अनुष्का ने माथे पर चंदन का टीका लगा रखा था।
बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था। इस दौरान विराट अनुष्का का हाथ पकड़कर नंगे पैर चलते नजर आए।
विराट अनुष्का का हाथ पकड़कर नंगे पैर चलते नजर आए।
वृंदावन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नंगे पैर यमुना विहार कुंज से कार तक गए।
वृंदावन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नंगे पैर यमुना विहार कुंज से कार तक गए।
Share This Article
Leave a comment