आम आदमी पार्टी ने की पंजाब यूथ विंग के नए पदाधिकारियों की घोषणा, नए चेहरों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारियां

 नई दिल्ली- आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से अपने यूथ विंग के नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित इस नई सूची में ऊर्जावान और निष्ठावान युवा कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राज्य नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनकी इस नई भूमिका के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि यह नई यूथ टीम पंजाब में आम आदमी पार्टी की नीतियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही, युवा वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का काम करेगी।

Share This Article
Leave a comment