जालंधर में AAP की शुक्राना यात्रा में हंगामा : मेयर के सामने गैंगवार; देवी तालाब मंदिर में बदमाश भिड़े, मेयर की हाजिरी में ईंट-पत्थर चले, कई श्रद्धालु घायल

देवी तालाब मंदिर परिसर में जमकर ईंट-पत्थर चलते दिखे।
देवी तालाब मंदिर परिसर में जमकर ईंट-पत्थर चलते दिखे। - Dainik Bhaskar
मंदिर में एक युवक (रेलिंग के पास पीली टी-शर्ट में) पत्थर फेंकता हुआ दिखा।
मंदिर में एक युवक (रेलिंग के पास पीली टी-शर्ट में) पत्थर फेंकता हुआ दिखा।

देवी तालाब मंदिर से शुरू हुई थी मेयर की शुक्राना यात्रा

जालंधर के मेयर विनीत धीर को AAP ने नॉर्थ हलके का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके बाद वह रविवार को हलके में शुक्राना यात्रा निकाल रहे थे। यात्रा देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होती हुई सोढ़ल मंदिर में संपन्न हुई।

शुक्राना यात्रा में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, AAP के जिला प्रधान अमृतपाल, शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों सहित पार्टी की बड़ी संख्या में नेतृत्व टीम और कार्यकर्ता शामिल हुए।

मेयर बोले- नई जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएंगे

मेयर विनीत धीर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जालंधर नार्थ हल्के की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे तथा नॉर्थ हलके के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के बाद शुक्राना यात्रा प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होते हुए सोढ़ल मंदिर तक पहुंची। उन्होंने कहा कि मेयर पद की जिम्मेदारी के साथ-साथ नॉर्थ हलके की नई जिम्मेदारी को भी वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

विनीत धीर ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर नॉर्थ हलके से भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

Share This Article
Leave a comment