वीडियो में दिखाई दे रही थार गाड़ी पर नंबर प्लेट नजर नहीं आ रही है। बैकग्राउंड में पंजाबी एक्टर देव खरोद का डायलॉग- एक वक्त था…जब हम पैदल चला करते थे। जाने के लिए सौ ठिकाने थे…और पूरी दुनिया अपनी लगती थी। आज इतनी बड़ी गाड़ी है…जेब में पैसा है…तो सारी दुनिया पैरों तले है।
पंजाब ह्यूमन राइट्स IHRO प्रेसिडेंट एवं ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के पूर्व पंजाब सचिव गुरमीत सिंह बबलू ने अपने फेसबुक आकाउंट से इस वीडियो को पास्ट किया है। हालांकि ये अभी पता नहीं चला है कि ये युवक कौन है।पुलिस के अनुसार, वीडियो एयरपोर्ट रोड का है। वीडियो की जांचकर युवक को ट्रैस किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


जानिए वीडियो में क्या दिया रहा…
वीडियो में रात के समय काले रंग की महिंद्रा थार सड़क किनारे चलती दिखाई देती है। युवक ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलकर फुटबोर्ड पर खड़ा नजर आता है। युवक ने काले रंग की शर्ट और जींस पहनी हुई है और वह अपने बालों में हाथ फेरते हुए कैमरे के सामने पोज देता दिखाई देता है।
इसके बाद कैमरा थोड़ा दूर होता है, जहां सड़क पर थार चलती हुई दिखाई देती है। युवक चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर फुटबोर्ड पर बाहर की तरफ खड़ा होकर हाथ से इशारे करता नजर आता है।
कैमरा फिर युवक के करीब आता है। युवक चलती थार के फुटबोर्ड पर खड़े होकर अलग-अलग अंदाज में पोज देता दिखाई देता है। इस दौरान गाड़ी सड़क पर लगातार चलती रहती है।
वीडियो के लास्त में थार की आगे की हेडलाइट्स जलती हुई दिखाई देती हैं। युवक चलती गाड़ी के खुले दरवाजे पर खड़े होकर ‘विक्ट्री साइन’ का इशारा करता है। इसके बाद थार आगे की ओर बढ़ती हुई दिखाई देती है।
वीडियो में पंजाबी एक्टर का डायलॉग लगाया
वीडियो के बैकग्राउंड मे पंजाबी एक्टर देव खरोद का डायलॉग- एक वक्त था…जब हम पैदल चला करते थे। जाने के लिए सौ ठिकाने थे…और पूरी दुनिया अपनी लगती थी। आज इतनी बड़ी गाड़ी है…जेब में पैसा है…और पूरी दुनिया पैरों के नीचे है। लेकिन जाने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। मंजिल तक तो पहुंच गए…लेकिन जिंदगी में सुकून नहीं है।
वीडियो की जांच कर रही पुलिस
वायरल वीडियो को लेकर जब अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट में संपर्क किया गया, तो पुलिस अधिकारी जतिंदर सिंह का कहना है कि इस युवक को जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब वीडियो की मदद से युवक और वाहन की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

