मणिमहेश कैलाश यात्रा: करन पुरी के नेतृत्व में जालंधर से लंगर सेवा का पहला जत्था रवाना, धनछो पड़ाव पर 22 सालों से दिन-रात जारी है सेवा

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर- पवित्र मणिमहेश कैलाश यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्तों की सुविधा और सेवा के लिए जालंधर से लंगर सेवा का पहला जत्था करन पुरी के नेतृत्व में रवाना हो गया है।  करन पुरी पिछले 16 वर्षों से ‘शिवशक्ति महासंघ बरनाला लंगर कमेटी’ के साथ समर्पित भाव से जुड़े हुए हैं, जबकि यह कमेटी पिछले 22 वर्षों से यात्रा मार्ग पर लगातार निष्काम सेवा कार्य करती आ रही है।

मणिमहेश यात्रा के प्रमुख पड़ाव धनछो में बरनाला लंगर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए दिन-रात लंगर और प्राथमिक मेडिकल सहायता की व्यापक व्यवस्था की जाती है, जिससे कठिन चढ़ाई और दुर्गम रास्तों के बीच आने वाले हजारों शिव भक्तों को बड़ी राहत मिलती है।

इस सेवा कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सेवादारों की टीम पूरी निष्ठा से जुटी हुई है। इस जत्थे में मुख्य सेवादार करन पुरी के साथ मुनीश चड्ढा, शुभम चड्ढा, संजीव त्रिखा, शिवम पुरी, पुनीत मदान, दीपक, सोनू अरोड़ा, बलविंदर बजोत्रा और अश्वनी कुमार सहित अन्य सदस्य रवाना हुए हैं। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि धनछो पड़ाव पर भोले बाबा के भक्तों को शुद्ध भोजन, विश्राम और 24 घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य संकल्प है।

Share This Article
Leave a comment