जालंधर- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के अंतर्गत थाना डिवीजन नंबर 7 के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांव सुभाना में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने मामले की विस्तृत और गहन जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीमती माधवी शर्मा, PPS, ADCP सिटी-2, जालंधर ने बताया कि पुलिस प्रशासन इस मामले की हर पहलू और हर एंगल से बारीकी से तफ्तीश कर रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज करवाए गए बयानों के आधार पर ही आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। जांच के दौरान जो भी व्यक्ति इस घटना के लिए जिम्मेदार या दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जनता और पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि पूरी जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून सम्मत तरीके से की जाएगी, तथा जांच से सामने आए तथ्यों के आधार पर उचित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
