तिब्बत की तबाही से नेपाल में जलप्रलय: 178 मौतों का दावा, 1500 लापता ; 300 भारतीय की तलाश जारी, आज 21 भारतीयों का रेस्क्यू

काठमांडू/ नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ में 178 लोगों की मौत हो गई। इनमें नेपाल में 175 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। करीब 1,500 लोग अब भी लापता हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक वहां कुल 826 लोग लापता हैं। इसमें 300 से ज्यादा भारतीय  हैं। खराब मौसम और टूटे रास्तों के बीच लोगों की तलाशी जारी है। नेपाली सेना ने रसुवा के टिमुरे से आज सुबह 116 लोगों को सुरक्षित निकाला है। इनमें 95 नेपाली और 21 भारतीय हैं। वहीं, तिब्बत में 550 से ज्यादा लोगों का सुराग नहीं मिल रहा है। चीन की सरकारी वेबसाइट CCTV ने इसकी जानकारी दी है।

पहाड़ से उतर रही नदी ने तबाही मचाई

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भोटे कोशी नदी में पानी का तेज बहाव नीचे आता दिख रहा है।
नेपाल-तिब्बत सीमा पर भोटे कोशी नदी में पानी का तेज बहाव नीचे आता दिख रहा है।
जैसे-जैसे नदी का पानी नीचे आया उसकी रफ्तार और ऊंचाई और ज्यादा हो गई।
जैसे-जैसे नदी का पानी नीचे आया उसकी रफ्तार और ऊंचाई और ज्यादा हो गई।
भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने रास्ते में आने वाले घरों को तबाह कर दिया।
भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने रास्ते में आने वाले घरों को तबाह कर दिया।
मलबे का बहाव तेजी से नीचे आया। लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए।
मलबे का बहाव तेजी से नीचे आया। लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए।
30 फीट ऊंची लहरें उठ रही थीं। लोग जान बचाने के लिए घर की तीसरी-चौथी मंजिल पर चढ़ गए।
30 फीट ऊंची लहरें उठ रही थीं। लोग जान बचाने के लिए घर की तीसरी-चौथी मंजिल पर चढ़ गए।

लैंडस्लाइड से 5.2 तीव्रता के भूकंप जितना झटका

बुधवार सुबह 8:37 बजे नेपाल-चीन सीमा के पास तेज झटके महसूस किए गए। शुरुआत में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 4.4 तीव्रता का भूकंप बताया था।

लेकिन बाद में पता चला कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बर्फ और चट्टानों के साथ ल्हेंदे खोला नदी में गिरा था। ल्हेंदे खोला, भोटेकोशी नदी की सहायक नदी है। भोटेकोशी चीन से निकलकर नेपाल में प्रवेश करती है। बाद में USGS ने भी स्पष्ट किया कि 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा यह झटका लैंडस्लाइड के कारण पैदा हुआ था।

नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली में भीषण बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त हुए घर।
नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली में भीषण बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त हुए घर।
नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली में भीषण बाढ़ के बाद कीचड़ में अपने सामान को बचाता एक व्यक्ति।
नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली में भीषण बाढ़ के बाद कीचड़ में अपने सामान को बचाता एक व्यक्ति।
नुवाकोट जिले के त्रिशूली में भीषण बाढ़ के बाद कीचड़ भरे पानी से गुजरता एक व्यक्ति।
नुवाकोट जिले के त्रिशूली में भीषण बाढ़ के बाद कीचड़ भरे पानी से गुजरता एक व्यक्ति।
नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली में भीषण बाढ़ के बाद मलबे के बीच अपना सामान लेकर जाता एक व्यक्ति।
नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली में भीषण बाढ़ के बाद मलबे के बीच अपना सामान लेकर जाता एक व्यक्ति।
नेपाल के त्रिशूली में बाढ़ के बाद कीचड़ से ढकी इमारतों का ड्रोन इमेज।
नेपाल के त्रिशूली में बाढ़ के बाद कीचड़ से ढकी इमारतों का ड्रोन इमेज।
Share This Article
Leave a comment