मैड संधू हत्याकांड में गुजरात से दो और आरोपी गिरफ्तार: विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े तार, तरनतारन की फायरिंग की 3 वारदातें भी सुलझीं

- Advertisement -
Punjab Government
अमृतसर– अमृतसर पुलिस ने चर्चित मैड संधू हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुजरात से दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी हरसिमरन सिंह और फतेह सिंह के रूप में हुई है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

3 अक्टूबर 2026 को अमृतसर के लोहारका रोड पर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी हरसिमरन और फतेह सिंह ने वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके की रेकी की थी। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों व हैंडलरों के सीधे संपर्क में थे।

उनके इशारे पर इन्होंने तरनतारन जिले में तीन अलग-अलग स्थानों मास्टर कॉलोनी, नौशहरा पन्नुआं और मोहनपुर में अंधाधुंध फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया था। इनकी गिरफ्तारी के साथ ही तरनतारन पुलिस ने भी राहत की सांस ली है और ये तीनों मामले सुलझा लिए गए हैं।

अब तक 8 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

इससे पहले, अमृतसर पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में 6 अन्य आरोपियों को दबोचा था। इसमें मुख्य शूटर परमिंदर सिंह उर्फ काका शामिल है। इसके अलावा सह-आरोपी व मददगार अमनदीप सिंह, परमवीर सिंह, बलजिंदर सिंह उर्फ लाली, बलराज सिंह उर्फ बंटी और विकास सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनपर शूटरों को हथियार सप्लाई करने, छिपने की जगह मुहैया कराने और रेकी करने में मदद करने का आरोप है। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की नेटवर्क चेन खंगालने में जुटी है

Share This Article
Leave a comment