अमृतसर में चक्काजाम से मचा हड़कंप : भंडारी पुल पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, बैरिकेड को लेकर पुलिसकर्मी आपस में भिड़े

अमृतसर के भंडारी पुल पर चक्का जाम करते वाल्मिकि समाज के लोग। वहीं, पुलिसकर्मी आपस में भिड़ते हुए।
अमृतस​रलुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के मामले को लेकर आज (शुक्रवार) अमृतसर में भंडारी पुल जाम किया जा रहा है। समाज के लोग सड़क पर बैठकर ‘वाल्मीकि शक्ति अमर रहे’ की नारेबाजी कर रहे हैं। चक्का जाम के बीच पंजाब सरकार का पुतला फूंककर बाबा साहेब की बेअदबी के मामले में रोष जताया गया।

जाम से बचाने के लिए पुल से पहले बैरिकेडिंग की गई। जहां पुलिसकर्मी लोगों को रोकते दिखे। उधर, बैरिकेडिंग को लेकर पुलिसकर्मी आपस में ही भिड़ गए। एएसआई समझाते दिखे कि एडीसीपी ने बैरिकेडिंग करवाई है, मगर पीसीआर कर्मी कहने लगे कि इसे हटाओ हम अपने आप जाम खुलवा लेंगे। चक्का जाम के बीच दौरान इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया, जबकि आम यातायात प्रभावित हो रहा है।

वहीं, इससे पहले केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर में विभिन्न संगठनों की आपात बैठक में अमृतसर बंद के आह्वान को वापस ले लिया गया। संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि लगातार बंद के कारण व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को अमृतसर में पूर्ण बंद नहीं किया जाएगा।

वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन तस्वीरें…

अमृतसर के भंडारी पुल पर चक्का जाम करते वाल्मिकि समाज के लोग। वहीं, पुलिसकर्मी आपस में भिड़ते हुए। - Dainik Bhaskar
भंडारी पुल पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं, वाहनों की आवाजाही भी न के बराबर है।
भंडारी पुल पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं, वाहनों की आवाजाही भी न के बराबर है।
गमछा पकड़कर ट्रैफिक रोकते हुए वाल्मीकि समाज के लोग
गमछा पकड़कर ट्रैफिक रोकते हुए वाल्मीकि समाज के लोग

 

Share This Article
Leave a comment