वीडियो में उनके साथी उन्हें सड़क से उठाते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा सड़क पर गोलियों के खोल भी पड़े दिखे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। DCP प्रभजोत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके से 2 खोल बरामद किए हैं। इस मामले में एक जांच टीम बना दी है। इन्फ्लुएंसर मेड संधू ने शनिवार शाम करीब 5 बजे अपने इंस्टाग्राम पर लास्ट रील पोस्ट की थी।

3 महीने पहले निहंग ने दी थी चेतावनी
मेड संधू का 3 महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान निहंग ने मेड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी। निहंग पक्ष ने मेड संधू को सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी, जिससे पंजाब की संस्कृति और युवाओं पर गलत असर पड़ने की बात कही गई थी।
विवाद के बीच मेड संधू ने सफाई दी थी कि उन्होंने खुद में बदलाव कर लिया था और पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर शेयर करके बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा था।

