जालंधर- कांग्रेस ने जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा यूपी में आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों राज्यों में 2027 में चुनाव होने हैं। इससे पहले शुक्रवार को ही सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दिल्ली में राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। राहुल से दिल्ली में उनके घर 10 जनपथ में मुलाकात करके इस्तीफा दिया।
राजा वड़िंग ने पंजाब प्रभारी सचिन पायलट पर गंभीर आरोप लगाए थे। वड़िंग ने कहा था कि सचिन पायलट मुझे हटाना चाहते हैं। मैं सिर्फ एक बार सचिन पायलट से मिला हूं। दिल्ली में मैंने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी।
आदेश की कॉपी पढ़ें….


