तरनतारन में घुसपैठ की कोशिश नाकाम: 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर, तीसरा वापस भागा

बीसीएफ की कार्रवाई में ढेर दोनों पाकिस्तानी नागरिक।
- Advertisement -
Punjab Government
तरनतारन– पंजाब के तरनतारन में BSF ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया। ये दोनों खालरा पुलिस स्टेशन इलाके के राजोके गांव के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। BSF ने उन्हें चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने घुसपैठ की कोशिश बंद नहीं की।

जिसके बाद BSF के जवानों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों पाकिस्तान के नागरिक हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हुई। यह घटना BOP राजोके इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुई।

BSF के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक और घुसपैठिया जो भारत में घुसने की कोशिश में था वो भाग निकला। पहले वो भी सीमा में घुस चुका था, लेकिन जवानों की फायरिंग से घबराकर वो वापस भाग गया। तरनतारन में 7 महीने में घुसपैठ की यह दूसरी घटना है।

Share This Article
Leave a comment