SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल: राहुल-प्रियंका सड़क पर बैठे, EC तक मार्च रोका गया

राहुल गांधी समेत 19 दलों के विपक्षी सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे हैं।
- Advertisement -
Punjab Government

नई दिल्ली- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों के सांसद सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाल रहे हैं। पुलिस ने विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने से रोक दिया है। इसके बाद राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी सांसद जमीन पर बैठ गए हैं।

सांसद सेव डेमोक्रेसी का बैनर लेकर पहुंचे हैं और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगा रहे हैं। संसद मार्ग, जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में नई संसद से चुनाव आयोग तक के मार्च में AAP और DMK शामिल नहीं है।

INDIA गठबंधन ने 11 अगस्त 2025 को भी संसद भवन से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार समेत 25 विपक्षी दल शामिल हुए थे।

Share This Article
Leave a comment