जानकारी के मुताबिक अंशिका अपने एल्पाइन स्कूल में ही गेम की प्रैक्टिस करती थी। सोमवार शाम करीब 4 बजे वह मंदिर के पुजारी के साथ एक्टिवा पर स्कूल में प्रैक्टिस के लिए जा रही थी। रास्ते में एक ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी एक्टिवा को चपेट में ले लिया। हादसे में अंशिका ट्रॉली के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
DMC अस्पताल ले गए, लेकिन बचाई नहीं जा सकी जान
एक्सीडेंट के तुरंत बाद खून से लथपथ अंशिका को इलाज के लिए डीएमसी (DMC) अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसने दम तोड़ दिया।
पिता प्रिंटिंग प्रेस में करते हैं काम
अंशिका के पिता अमित राय एक प्रिंटिंग प्रेस का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। घर में अंशिका का एक 13 साल का भाई भी है, जो उसी के साथ 9वीं कक्षा में पढ़ता है। जिस बेटी को कल स्टेट लेवल मैच खेलने के लिए बठिंडा विदा करना था आज उसकी मौत की खबर से माता-पिता बेसुध हैं।

