CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :- CJP (द्वारा आज 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ध्रुव राठी के बाद अब लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया हस्तियों—अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिजीत दिपके जैसे ही फ्लाइट से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरे, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें और उनके साथियों को जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही रोककर हिरासत में ले लिया। प्रशासन का यह कदम संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने और जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, तथा पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment