अमृतसर में बैंक मैनेजर को मारी गोली: पहले बहस, फिर हाथापाई और आखिर में फायरिंग; 3 लोग आए थे मौके पर

- Advertisement -
Punjab Government
अमृतस​र– अमृतसर में मंगलवार को यस बैंक के मैनेजर को गोली मारी दी गई। जिससे वह घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बैंक में पैसों के लेन-देन के विवाद में बहस हुई, जिसके बाद हाथापाई के दौरान गोली चल गई। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बैंक का CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।घटना के बाद बैंक पहुंचकर मामले की जांच करती पुलिस। - Dainik Bhaskarघटना के बाद बैंक पहुंचकर मामले की जांच करती पुलिस।
गोली चलने के बाद बाहर खड़े कस्टमर।
गोली चलने के बाद बाहर खड़े कस्टमर।

पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद

यह मामला अमृतसर के मॉल रोड स्थित यस बैंक का है। मौके पर पहुंचे एसीपी गगनदीप सिंह ने बताया कि बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात जसपाल सिंह का कुछ लोगों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मंगलवार दोपहर को 2 से 3 युवक बैंके पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि यहां दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान फायरिंग की गई, जिसमें लोन विभाग के मैनेजर गौरव घायल हो गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

बैंक मैनेजर गौरव दीवान, जिन्हें गोली मारी गई।- फाइल फोटो
बैंक मैनेजर गौरव दीवान, जिन्हें गोली मारी गई।- फाइल फोटो

आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

एसीपी ने बताया कि पुलिस वारदात में शामिल संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment