धान की निर्बाध खरीद ने बढ़ाई त्योहारों की खुशियां: 150 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीद पूरी, किसानों को ₹33,000 करोड़ से ज्यादा का भुगतान

- Advertisement -

अखंड केसरी ब्यूरो :- पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर की अनाज मंडियों में धान की सुचारू और पारदर्शी खरीद सुनिश्चित की गई है, जिससे त्योहारी सीजन में किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मंडियों में अब तक धान की कुल आवक 152 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच चुकी है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मंडियों में आई फसल में से अब तक 150 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद सफलतापूर्वक की जा चुकी है। फसल खरीद के साथ-साथ किसानों को भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है। सरकार की ओर से अब तक सीधे किसानों के खातों में ₹33,000 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। मंडियों में किए गए पुख्ता प्रबंधों और समय पर उठान के चलते किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है।

Share This Article
Leave a comment