BREAKING NEWS : जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, CRPF के 3 जवान घायल: बाइक सवार आतंकियों ने अचानक की फायरिंग

- Advertisement -
 
श्रीनगर– जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने CRPF के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। घटना करीब 2:15 बजे की है। इसमें तीन जवान घायल हो गए। उन्हें अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो व राकेश दास के रूप में हुई है। तीनों CRPF की 46वीं बटालियन में तैनात हैं। एक जवान के पैर, दूसरे के हाथ और तीसरे की पीठ में गोली लगी है। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

हमले के बाद की तस्वीरें…

आतंकी हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। - Dainik Bhaskarआतंकी हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

गंभीर रूप से घायल जवानों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गंभीर रूप से घायल जवानों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
आतंकी हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आतंकी हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
घटना के बाद सुरक्षाबल गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं।
घटना के बाद सुरक्षाबल गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं।

कुलगाम में पहले भी CRPF पर हमला हुआ

कुलगाम दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका है। यहां सबसे ज्यादा आतंकी गतिविधियां होती हैं। यह श्रीनगर से करीब 70-75 किलोमीटर दूर है। कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां के साथ उस इलाके का हिस्सा है, जहां पहले भी आतंकी गतिविधियां होती रही हैं।

Share This Article
Leave a comment