रैस्टोरेंट, क्लब व अन्य लाइसेंसशुदा खान-पान वाली जगहों को रात 12 बजे तक पूरी तरह बंद करने के आदेश

- Advertisement -

जालंधर- पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने जालंधर के अधिकार क्षेत्र में अमन-कानून की व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए समूचे रैस्टोरेंट, क्लब और अन्य ऐसी लाइसेंसशुदा खान-पान वाली जगहों को आधी रात 12 बजे तक पूरी तरह बंद करने के आदेश जारी किए है।

आदेशों में कहा गया है कि पुलिस कमिश्नरेट की सीमा के अंदर किसी रैस्टोरेंट, क्लब या अन्य लाइसेंसशुदा खान-पान वाली जगह में रात 11:30 बजे के बाद भोजन, पीने वाले पदार्थ आदि का कोई आर्डर नहीं लिया जाएगा और किसी भी नए ग्राहक को रात 11:30 के बाद रैस्टोरेंटों, क्लबों या अन्य लाइसेंसशुदा खान-पान वाली जगहों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। शराब की दुकानों से जुड़े आहाते रात 12 बजे या लाइसेंस की शर्तों के अनुसार पूरी तरह बंद हो जाने चाहिए।

  • हथियारों को बढ़ावा देने वाले गीतों, फोटो/वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया/फेसबुक/व्हाट्सऐप, स्नैपचैट और इंस्टाग्राम आदि पर अपलोड करने पर पाबंदी
  • सभी संस्थानों को आवाज का स्तर 10 डी.बी.(ए) का पालन करने के निर्देश

आदेशों में सभी संस्थानों को आवाज का स्तर 10 डी.बी.(ए) का पालन करने के निर्देश दिए गए है। आदेशों में यह भी कहा गया है कि डी.जे., लाइव आर्केस्ट्रा/सिंगर सहित सभी साउंड सिस्टम रात 10 बजे बंद होने चाहिए या उनकी आवाज कम होनी चाहिए। रात 10 बजे के बाद किसी भी इमारत या कैंपस के अंदर पैदा होने वाली कोई भी आवाज चारदीवारी से बाहर नहीं सुनाई देनी चाहिए। म्यूजिक सिस्टम वाले वाहनों के मामले में, दिन के किसी भी समय म्यूजिक सिस्टम की आवाज वाहन के बाहर नहीं सुनाई देनी चाहिए। यह आदेश 07-01-2026 तक लागू रहेगा।

Share This Article
Leave a comment