धमकी देने वालों को भी जवाब दिया
दिलजीत ने धमकी देने वालों को भी मंच से जवाब दिया। दिलजीत ने कहा- मेरे इंदौर आने और कार्यक्रम को रोकने की कई कोशिशें की गईं। ये महाकाल की धरती है और यहां आने से हमें कोई नहीं रोक सकता। हम पहले भी नहीं डरे थे और आज भी नहीं डरते। आपकी ताकत ही हमें यहां तक लेकर आई है।
कॉन्सर्ट से पहले 9 धमकी भरे ई-मेल मिले
कॉन्सर्ट से पहले इंदौर के अलग-अलग संस्थानों को करीब 9 धमकी भरे ई-मेल मिले थे।इनमें आयोजन के दौरान RDX विस्फोट की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने यहां बम डिस्पोजल टीम तैनात की थी। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी।

7 करोड़ से ज्यादा के टिकट बिकने का दावा
BookMyShow के मुताबिक, इंदौर शो में 7 करोड़ रुपए से ज्यादा के टिकट बिके। कॉन्सर्ट के टिकट 1,500 रुपए से शुरू हुए थे। सबसे महंगी GOAT टेबल 8 लाख रुपए और Born To Shine टेबल 5 लाख रुपए की थी। नगर निगम को आयोजन से 60 लाख रुपए से ज्यादा टैक्स मिला।
चार गानों को लेकर हुआ था विवाद
कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत के चार गानों- ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचों अफीम’ और ‘जट्ट फायर करदा’ को लेकर विवाद हुआ था। चंडीगढ़ के सोशल एक्टिविस्ट पंडित राव धरनेश्वर ने इन पर पाबंदी की मांग की थी। जिसके बाद इंदौर के बाल संरक्षण आयोग ने इन पर रोक लगा दी थी। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान दिलजीत ने इनमें से कुछ गाने भी गाए।
अगला शो अहमदाबाद में, इसे रोकने की मांग
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और भोपाल के बाद 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) ने कॉन्सर्ट में बच्चों की एंट्री और गानों की सामग्री को लेकर चिंता जताई है।
इकाई ने अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्यक्रम में कुछ प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ निवासी प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनवर की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर की गई है।



