ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग– पहला हादसा टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गूलर के पास हुआ। मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 साल की बच्ची समेत 26 लोग घायल हुए हैं।
- दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग के क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां पोखरी से शादी समारोह से लौट रही बारातियों की बोलेरो खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई और 6 घायल हो गए। इनमें 4 की हालत गंभीर है। उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है



