लुधियाना में चीख-पुकार से दहला इलाका, टेंपो-टिप्पर की टक्कर में 3 की मौत, 27 घायल

- Advertisement -
लुधियाना– लुधियाना के माछीवाड़ा में देर रात श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
श्रद्धालुओं से भरा यह टेंपो नैना देवी से माछीवाड़ा आ रहा था। इसी दौरान माछीवाड़ा के नजदीक सड़क पर खड़े एक टिप्पर से टकरा गया। इस दुर्घटना में मरने वालों में एक महिला और 2 लड़के हैं। ये तीनों टेंपो में आगे बैठे थे।

मृतकों की पहचान मुन्ना (13), गौरव (17) और मधु देवी (35) के रूप में हुई है। ये तीनों माछीवाड़ा की गुरु कॉलोनी में रहते थे। घायलों को उपचार के लिए माछीवाड़ा के अस्पताल में दाखिल किया गया है।

श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पीछे से टिप्पर में घुस गया। - Dainik Bhaskarश्रद्धालुओं से भरा टेंपो पीछे से टिप्पर में घुस गया।

लोग बोले- लापरवाही से टेंपो चला था ड्राइवर

टेंपो में सवार लोगों का कहना है कि ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। कीरतपुर के पास भी एक्सीडेंट होते-होते बचा। टेंपो में सवार कुछ लोगों ने कह दिया था कि गाड़ी हम चलाते हैं, लेकिन वह नहीं माना। एक्सीडेंट के बाद टेंपो का ड्राइवर मौके से फरार है।

घायल कमलेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे सभी लोग नैना देवी गए थे। वहां से वापसी में यह हादसा हुआ। कमलेश ने बताया- महिंद्रा पिकअप टेंपो में हम 30 लोग सवार थे। गाड़ी ओवर स्पीड थी। ड्राइवर ने पीछे से सीधे टिप्पर में टक्कर मार दी। मौके पर तीन लोगों की डेथ हुई, बाकी सभी को चोटें आई।

कमलेश के मुताबिक, घायलों में कुछ लोगों को चंडीगढ़ और कुछ को लुधियाना रेफर कर दिया गया है। एंबुलेंस को काफी फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद सड़क से गुजर रहीं गाड़ियां रोककर लोगों को अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों ने मदद की है।

Share This Article
Leave a comment