पीछे से आए बदमाश, बोले-क्या स्कूटरी तेरे बाप की है
अस्पताल के बेड पर लेटे घायल प्रमोद सिंह ने बताया कि वह अकाउंट्स का काम करते हैं। जब वह रामगढ़ स्थित अपने ऑफिस से ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर 4-5 अज्ञात युवक आए। उनकी उम्र करीब 25 से 35 साल के बीच थी। बदमाशों ने प्रमोद को रोका और बदतमीजी करते हुए कहा, स्कूटी खोल, क्या स्कूटी तेरे बाप की है
हाथापाई की, फिर साथियों से कहा- मार दो गोली
बदमाशों ने प्रमोद सिंह के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उनकी जेबें खंगालने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने अपने साथियों से कहा-गोली मार दो, गोली मार दो। इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
हेलमेट ने बचाई जान, जांघ पर लगी गोली
प्रमोद ने बताया कि हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं। एक गोली उनकी जांघ (पट्ट) पर लगी, एक अन्य जगह लगी, जबकि 2 से 3 गोलियां सीधे उनके हेलमेट पर जा लगीं जिससे उनकी जान बच गई।
लूट के इरादे से आए थे हमलावर, लेकिन कुछ मिला नहीं
घायल ने बताया कि बदमाशों का मकसद लूटपाट करना लग रहा था। उन्होंने हाथापाई के दौरान जेबें चेक कीं, लेकिन प्रमोद के पास कोई कैश या कीमती सामान नहीं था इसलिए लूट नहीं हो पाई। हमलावर आम लोगों जैसे (सूखे-सूखे) ही लग रहे थे और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। वारदात के तुरंत बाद पीड़ित सीधा सिविल अस्पताल पहुंचा है, पुलिस को अभी पूरी जानकारी दी जानी बाकी है।

