दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जबरन कब्जे, तोड़फोड़ और सामान बाहर निकालने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए दोनों पक्षों को दस्तावेजों सहित थाने बुलाया है।
जानिए क्या है प्रॉपर्टी का विवाद:-
- प्रॉपर्टी टैक्स पानी के सभी बिल उन्हीं के नाम पर: यूके (इंग्लैंड) से लौटीं सुखबीर कौर का कहना है कि वह सीनियर एडवोकेट सरदार तीरथ सिंह की इकलौती बेटी हैं। उनके पिता ने साल 2007 में यह प्रॉपर्टी उनके नाम ट्रांसफर कर दी थी। प्रॉपर्टी टैक्स, बिजली और पानी के सभी बिल उन्हीं के नाम पर हैं।
- इंसानियत के नाते ऑफिस चलाने की इजाजत दी थी: सुखबीर कौर के मुताबिक, पिता के निधन के बाद उन्होंने उनके तीन जूनियर वकीलों को इंसानियत के नाते ऑफिस चलाने की इजाजत दी थी।
- 15 दिन में जगह खाली करने का नोटिस दिया: अब जब प्रॉपर्टी का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा था, तो उन्होंने तीनों को 15 दिन में जगह खाली करने का नोटिस दिया। दो वकील अपना सामान लेकर चले गए, लेकिन तीसरे वकील जसमीत सिंह जौहल ने कब्जा नहीं छोड़ा।
- 20 लोगों के साथ जबरन घर में घुसे: उन्होंने आरोप लगाया कि जौहल 20 लोगों के साथ जबरन उनके घर में घुसे और बदतमीजी की। जब वह अपनी सुरक्षा के लिए वीडियो बना रही थीं, तो उनका फोन नीचे गिरा दिया गया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं।

एडवोकेट ने आरोपों को बेबुनियाद बताया
1997 से यहां अपना ऑफिस चला रहे
दूसरी तरफ, एडवोकेट जसमीत सिंह जौहल ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वह साल 1997 से यहां अपना ऑफिस चला रहे हैं। इस हिस्से के असली मालिक हैं।
प्रॉपर्टी के जरूरी दस्तावेज बाहर फेंके
जौहल ने आरोप लगाया कि जब वह काम के सिलसिले में होशियारपुर गए हुए थे, तब उनकी गैरमौजूदगी में मेन गेट उखाड़कर नया गेट लगा दिया गया। उनके ऑफिस के CCTV तोड़ दिए गए। सारा कीमती सामान व प्रॉपर्टी के जरूरी दस्तावेज बाहर फेंक दिए गए।
पुलिस ने मामला शांत कराया
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को शांत करवाया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एसीपी साहब ने दोनों पक्षों को अपने-अपने दस्तावेजों के साथ शाम 4 बजे थाने बुलाया है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


