मृतक की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। कुत्तों ने बच्चे के शरीर को बुरी तरह नोच डाला था। उसके सिर और कान भी खा दिए। बाद में ग्राउंड में खेलने पहुंचे कुछ बच्चों ने उसका शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
रणजीत गरीब परिवार से था। वह 3 बहनों का इकलौता भाई और परिवार में सबसे छोटा था। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और घर का गुजारा मुश्किल से चलता है।


अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला
स्कूल जाते समय किया हमला: पुलिस ने बताया कि रणजीत सिंह स्कूल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। कुत्तों से बचने के लिए बच्चा ग्राउंड की तरफ भागा, जहां कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच लिया। हमले में बच्चे के सिर और पैरों पर गंभीर चोटें आईं, जबकि कुत्ते उसका दायां कान भी खा गए।
मौके पर हो गई मौत: परिवार के अनुसार, बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को अस्पताल ले जाकर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। संबंधित विभाग को पत्र लिखकर आवारा कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण करने और डीसी को भी मामले से अवगत करवाने के लिए लिखा जाएगा।



